यूएस फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरें 0.75% बढ़ाने की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के साथ ही फेडरल फंड्स रेट 3% से 3.25% के दायरे में आ गया है जो 2008 के बाद से सर्वाधिक है। यूएस फेडरल रिज़र्व सिस्टम द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद यूएस स्टॉक इंडेक्स में गिरावट आई।