यूएस में 12 वर्षीय लड़के के रेप की आरोपी टीचर ने उसे भेजा 'पछताओगे' का मेसेज, फिर हुई अरेस्ट

टेनेसी (अमेरिका) में 12-वर्षीय लड़के के रेप के मामले में ज़मानत पर चल रही एक 38-वर्षीय टीचर अलीसा मैकॉमन को उसे स्टॉक करने को लेकर दोबारा गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, अलीसा ने लड़के को कई मेसेज भेजकर कहा था कि वह 'पछताएगा'। उसे पहले इस शर्त पर ज़मानत दी गई थी कि वह पीड़ित से संपर्क नहीं करेगी।