यूएस में 430 फीट की ऊंचाई से 'ड्रॉप टावर' राइड से गिरकर 14-वर्षीय लड़के की हुई मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अम्यूज़मेंट पार्क में 430 फीट की ऊंचाई से 'ड्रॉप टावर' राइड से गिरकर 14-वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसके गिरते ही लोग चीखते-चिल्लाते नज़र आ रहे हैं। स्लिंगशॉट ग्रुप (राइड के मालिक) के एक अधिकारी ने कहा, "जो कुछ हुआ हम उससे बेहद दुखी हैं।"