अमेरिका में शनिवार को 9/11 आतंकवादी हमलों की 20वीं बरसी मनाने के दौरान अफगानिस्तान में राष्ट्रपति भवन पर तालिबान ने अपना झंडा फहराया। एक तालिबानी अधिकारी ने 'एपी' को बताया कि समूह ने एक छोटे समारोह में अपना झंडा फहराया। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद पिछले महीने तालिबान ने अफगान पर कब्ज़ा किया था।