ओहायो (अमेरिका) में ट्रैफिक उल्लंघन कर भाग रहे 25-वर्षीय अश्वेत शख्स जेलैंड वॉकर को पुलिसकर्मियों ने गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के बॉडी कैमरा की फुटेज देखने वाले एक वकील ने कहा कि उसे 60 से अधिक बार गोली मारी गई। पुलिस अधिकारियों को अवकाश पर भेजा गया है और फुटेज रविवार को जारी किया जाएगा।