टेक्सास (अमेरिका) के सैन ऐंटोनियो में संदिग्ध प्रवासियों से भरा एक 18-पहिए वाला ट्रैक्टर-ट्रेलर मिला है जिसमें 46 लोग मृत मिले जबकि 4 बच्चों समेत 16 अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेलर में एसी या पानी नहीं था और लोगों को हीट-स्ट्रोक हुआ था। फेडरल एजेंट्स मामले की जांच कर रहे हैं।