यूएस में गूगल के ऑफिस से कूदकर 31 वर्षीय इंजीनियर ने दी जान

न्यूयॉर्क सिटी (अमेरिका) में गुरुवार को गूगल के ऑफिस से कूदकर 31-वर्षीय वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी जान दे दी। बकौल पुलिस, इंजीनियर ने इमारत की 14वीं मंज़िल से छलांग लगा दी और अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे कुछ महीने पहले गूगल के 33-वर्षीय कर्मचारी ने अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली थी।