यूएस में घुसपैठ कर रहे 3 भारतीयों समेत 4 लोग चलती ट्रेन से कूदने के बाद किए गए गिरफ्तार
अमेरिका (यूएस) में घुसपैठ कर रहे 3 भारतीयों समेत 4 लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से चलती मालगाड़ी से कूदने के बाद गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से कूदने से आरोपियों में शामिल एक महिला घायल हो गई थी और पुरुष आरोपी पुलिस को पास आता देख उसे छोड़कर भाग रहे थे।