हवाई (अमेरिका) के माउई में जंगल की आग की चपेट में आए 150 साल पुराने बरगद के पेड़ पर फिर से हरी पत्तियां आनी शुरू हो गई हैं। 60-फीट ऊंचे पेड़ को पुनर्जीवित करने के लिए कई पर्यावरण प्रेमियों व स्वयंसेवियों ने काम किया। साल 1873 में इसे भारत की ओर से भेंट के रूप में भेजा गया था।