अमेरिका के ह्यूस्टन एग्ज़ीक्यूटिव एयरपोर्ट से बॉस्टन के लिए उड़ान भरते समय एक विमान फेंस (बाड़े) से टकराने के बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 18 यात्री, 2 पायलट और एक अटेंडेंट सुरक्षित निकल आए जिसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने कहा, "यह दरअसल बहुत लोगों के लिए सेलिब्रेशन का दिन है।"