यूएस में पुल चुराने वाले शख्स ने चोरी के लिए किराए पर ली थी क्रेन सर्विस: पुलिस

पुलिस ने बताया है कि पिछले महीने ओहायो (अमेरिका) के एक शहर से चुराए गए 58 फीट लंबे पैदल यात्री पुल का पता चल गया है और इसके लिए 63-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने चोरी के लिए किराए पर क्रेन सर्विस ली थी और पुल को मेडायना काउंटी ले जाया गया था।