यूएस में बीच हवा में 2 छोटे प्लेन के टकराने से 3 लोगों की मौत, मलबे की तस्वीरें आईं सामने

डेनवर (अमेरिका) के पास शनिवार को 2 छोटे प्लेन आपस में टकरा गए जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई। 3 मृत लोगों में से 2 लोग एक मलबे में मिले जबकि एक अन्य मलबे में मिला। हालांकि, 4 सीटर वाले सेसना 172 और 2 सीटर वाले सोनेक्स ज़ीनोस के बीच हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।