गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई अमेरिका में यूक्रेनी व अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में मदद के लिए 30 से अधिक सीईओ की मौजूदगी वाले सीईओ काउंसिल (वेलकम.यूएस) की सह-अध्यक्षता करेंगे। पिचाई ने कहा, "यह आप्रवासियों, सपने देखने वालों और शरणार्थियों के लिए गूगल के दीर्घकालिक सहयोग पर आधारित है।" एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट काउंसिल की सह-अध्यक्षता करेंगी।