यूएस में रहने वाले भारतीय डॉक्टर से घूस मांगने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी अरेस्ट

सीबीआई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अवर सचिव सोनू कुमार को अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय डॉक्टर से ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कुमार ने ‘स्टेटमेंट ऑफ नीड’ (एसओएन) की मूल प्रति उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत मांगी थी। बकौल सीबीआई, आरोपी ने डॉक्टर को एसओएन की कॉपी भेजी थी।