मिशिगन (अमेरिका) के बेले आइल पार्क में डिज़ाइन में गड़बड़ी के चलते एक विशाल स्लाइड को संचालन शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद बंद कर दिया गया। स्लाइड का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उस पर सवार लोग हवा में उछलकर गिरते दिख रहे हैं। बेले आइल पार्क ने कहा कि वह स्पीड में थोड़ा सुधार करेगा।