यूएस में शरणार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बाइडन पर दर्ज हुआ पहला केस

अमेरिका में शरणार्थियों के प्रवेश पर राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रतिबंध लगाने के फैसले पर एक समूह ने पहला केस दर्ज कराया है। समूह का दावा है कि यह फैसला ट्रंप प्रशासन के दौरान उठाए गए कदम से अलग नहीं है और अदालतों ने इसपर रोक लगाई थी। बाइडन ने दक्षिणी सीमा पर शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाई थी।