अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट में पाकिस्तान को 'विदेशी आतंकी संगठन' के रूप में चिह्नित कम-से-कम 12 समूहों का ठिकाना बताया गया है। इनमें भारत को निशाना बनाने वाले 5 आतंकी संगठनों में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज़बुल मुजाहिद्दीन, हरकत उल-मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जिहाद इस्लामी शामिल हैं। पाकिस्तान में जिन वैश्विक आतंकी समूहों के ठिकाने हैं उनमें अल-कायदा भी शामिल है।