यूएस व उसके सहयोगियों ने कुछ रूसी बैंकों को 'स्विफ्ट' से हटाया

यूएस व उसके सहयोगी मुख्य अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से कुछ रूसी बैंकों को बाहर करने पर सहमत हो गए हैं। इसके अलावा रूस के केंद्रीय बैंक के अतंर्राष्ट्रीय भंडार पर प्रतिबंध व रूसी अमीरों के लिए 'गोल्डन पासपोर्ट' की सुविधा खत्म की जा रही है। वहीं, युद्ध में रूस को समर्थन करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।