प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएमएफ एमडी क्रिस्टलीना जॉर्जीवा, आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी एमडी गीता गोपीनाथ, यूएस की वित्त मंत्री जैनेट येलेन और कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड संग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बेहद प्रेरणादायक तस्वीर जो दुनिया के भविष्य को आकार देने में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालती है।"