यूएस व यूके ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला, 16 लोगों की मौत
अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक, यूके और अमेरिका ने गुरुवार को यमन में हूती विद्रोहियों के 13 ठिकानों पर हवाई हमले किए। हूती विद्रोहियों के अनुसार, हमलों में कम-से-कम 16 लोगों की मौत हुई और 35 अन्य घायल हो गए। हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाज़ों पर किए गए हमलों के बाद यूके व अमेरिका ने हमले किए हैं।