पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने दुनिया का सबसे सफेद पेंट बनाया है जो ग्लोबल वॉर्मिंग के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। सबसे सफेद पेंट होने के कारण इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में शामिल किया गया है। यह वाइट ऐक्रेलिक पेंट सूर्य की रोशनी को 98.1% रिफ्लेक्ट और इंफ्रारेड हीट को डिफ्लेक्ट करता है।