यूएस स्वतंत्रता दिवस परेड के आरोपी शूटर ने बदला था महिला का वेश, सामने आई तस्वीर

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान 7-लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शूटर रॉबर्ट क्रिमो ने घटनास्थल से बच निकलने के लिए महिला का वेश बदला था जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट, रॉबर्ट को 8-घंटे की तलाशी के बाद सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया व उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज हुआ है।