यूके ऑफिस पहुंचे ट्विटर के सीईओ ने कर्मचारियों से लिया कॉफी का ऑर्डर, सामने आईं तस्वीरें

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने पिछले हफ्ते यूके स्थित कंपनी के ऑफिस का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान अग्रवाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह ऑफिस में कर्मचारियों से कॉफी का ऑर्डर लेते दिख रहे हैं। वहीं, उनके साथ ट्विटर के सीएफओ नेड सीगल और ट्विटर यूके के डायरेक्टर भी दिखे।