यूके की 95 वर्षीय महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव
बकिंघम पैलेस ने रविवार को बताया कि यूके की 95-वर्षीय महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है और उन्हें सर्दी के माइल्ड लक्षण हैं। पैलेस ने बताया कि महारानी को कोविड-19 वैक्सीन की 3 डोज़ लग चुकी हैं। महारानी के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स और बहू कैमिला का हाल ही में कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था।