यूके की न्यूज़ ऐंकर ने क्रिसमस पर लाइव टीवी पर गलती से किया पोप के निधन का ऐलान

यूके में एक न्यूज़ ऐंकर ने क्रिसमस बुलेटिन के दौरान लाइव टीवी पर गलती से पोप फ्रांसिस के निधन का ऐलान कर दिया। पोप द्वारा ज़रूरतमंदों को कोविड-19 टीके लगाने का आह्वान करने को रिपोर्ट करते हुए पत्रकार काइली पेंटेलो ने गलती से कहा, "उनके निधन की घोषणा हुई...ओह..मुझे क्षमा करें।" इसकी क्लिप तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर होने लगी।