यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स ने कहा है, "मेरी प्रिय मां का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए...दुख का सबसे बड़ा क्षण है।" उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं...देशभर, कॉमनवेल्थ देश और दुनियाभर के अनगिनत लोग...उनके निधन से दुखी हैं।" दरअसल, महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का 96-वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया।