यूके की महारानी की तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई, यूज़र्स ने उनके बैंगनी हाथों की ओर खींचा ध्यान

ब्रिटिश शाही परिवार द्वारा महारानी एलिज़ाबेथ-II की तस्वीर शेयर करने के बाद ट्विटर यूज़र्स ने असामान्य रूप से बैंगनी दिख रहे उनके हाथों की ओर ध्यान खींचा और उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई। एक डॉक्टर ने मेट्रो से कहा, "यह रेनॉड फिनोमिना हो सकता है या...बहुत ठंडे हाथ हो सकते हैं! खून ऑक्सीजन रहित होने से रंग बैंगनी होता है।"