सुबह के लेक्चर में बिस्तर लेकर पहुंची यूके की यूनिवर्सिटी की छात्रा, वायरल हुआ वीडियो

यूके की एक यूनिवर्सिटी में एक छात्रा सुबह 9 बजे के लेक्चर में गद्दा और बिस्तर लेकर पहुंची जिसका वीडियो वायरल हो गया है। छात्रा ने कैप्शन में लिखा, "जब सुबह 9 बजे लेक्चर हो लेकिन आप बिस्तर में रहना चाहते हों।" इस वीडियो में छात्रा सफेद रंग का रोब, जुराबें, स्लाइडर स्लिपर्स और सनग्लासेज़ पहने दिख रही है।