यूके की रॉयल मिंट ने पहली बार बनाया देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाला गोल्ड बार

यूके के लिए सिक्के बनाने वाली सरकारी टकसाल रॉयल मिंट ने पहली बार देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाला गोल्ड बार बनाया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। लक्ष्मी नामक 20 ग्राम वज़नी गोल्ड बार की कीमत £1,080 (लगभग ₹1.08 लाख) है। इस गोल्ड बार को कार्डिफ स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के सहयोग से डिज़ाइनर एमा नोबेल ने तैयार किया है।