यूके की सबसे ऊंची इमारतों में से एक पर चढ़ा शख्स, ऊपर से सेल्फी लेकर की शेयर; हुआ अरेस्ट

यूके की सबसे ऊंची इमारतों में से एक पर चढ़ते दिखे ऐडम लॉकवुड नामक 21-वर्षीय शख्स को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि वह 1,017 फीट ऊंची गगनचुंबी इमारत 'द शार्ड' पर नंगे पैर चढ़ा था। इसके बाद ऐडम ने इमारत के ऊपर से सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था, "शार्ड 04/09/2022।"