inshorts

यूके की सांसद को 3 माह के बच्चे को संसद के चैंबर में न लाने को कहा गया; शेयर किया ईमेल

ब्रिटिश सांसद स्टेला क्रीसी ने अपने 3 महीने के बच्चे को संसद के चैंबर में लाने पर रोक लगाने का आधिकारिक ईमेल मिलने के बाद संसद के नियमों में सुधार की मांग की है। उन्होंने ईमेल शेयर किया है। उप-प्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने कहा कि चैंबर्स में बच्चे से न उनका ध्यान भटकेगा और न ही काम में बाधा आएगी।