यूके के गुरुद्वारे में गए किंग चार्ल्स-III, सिर पर रूमाल रखकर श्रद्धालुओं के साथ फर्श पर बैठे
यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय हाल ही में इंग्लैंड के एक नव-निर्मित गुरुद्वारे में गए और वहां धार्मिक गुरुओं, वॉलंटियर्स और छात्रों से बातचीत की। किंग चार्ल्स-तृतीय ने गुरुद्वारे में सिर पर रूमाल रखकर अरदास की और वह प्रार्थना स्थल में श्रद्धालुओं के साथ फर्श पर भी बैठे। इसके अलावा, किंग चार्ल्स-तृतीय ने पंजाबी सीख रहे बच्चों से भी मुलाकात की।