यूके के जज ने असांज को यूएस प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश; वहां हो सकती है 175 साल की जेल

यूके के एक जज ने विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांज को अमेरिका प्रत्यर्पित करने का आदेश दे दिया है। बकौल सीएनएन, अगर असांज अमेरिका में दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 175-साल की जेल की सज़ा हो सकती है। विकीलीक्स द्वारा 2010 में हज़ारों संवेदनशील फाइल्स प्रकाशित करने के मामले में असांज पर अमेरिका में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।