यूके के पीएम ने लॉकडाउन के दौरान पार्टी में शामिल होने की बात स्वीकारी, मांगी माफी
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 लॉकडाउन में सरकारी आवास पर एक पार्टी में शामिल होने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकारा कि वह 20 मई, 2020 को पार्टी में शामिल हुए थे और कहा कि उन्होंने उस समय इसे कामकाज से जुड़ा आयोजन माना था। इसको लेकर विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री जॉनसन के इस्तीफे की मांग की है।