inshorts

यूके के पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक व उनकी पत्नी ने लंदन में की 'गौ पूजा'; तस्वीरें वायरल

यूके में प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक और उनकी पत्नी द्वारा लंदन में 'गौ पूजा' करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन्फोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति की बेटी व पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुनक कुछ दिनों पहले जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तिवेदांत मनोर मंदिर (लंदन) भी गए थे।