यूके के पीएम बोरिस जॉनसन इस हफ्ते आएंगे भारत, गुजरात और दिल्ली का करेंगे दौरा

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस हफ्ते बतौर पीएम पहली बार भारत आ रहे हैं। वह 21 अप्रैल को गुजरात जाएंगे और 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। यूके सरकार के अनुसार, इस बैठक में वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक, डिफेंस, सिक्योरिटी और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।