यूके के पीएम बोरिस जॉनसन के यूक्रेन जाने के बाद रूस ने अपने यहां उनके आने पर लगाया बैन

रूस ने यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, विदेश मंत्री लिज़ ट्रस, रक्षा मंत्री बेन वॉलेस और ब्रिटिश सरकार के 10 अन्य लोगों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। रूस के मुताबिक, 'ब्रिटिश सरकार द्वारा अभूतपूर्व शत्रुतापूर्ण कार्रवाई, खासकर वरिष्ठ रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के मद्देनज़र' यह कदम उठाया गया। इससे पहले जॉनसन युद्ध के बीच यूक्रेन गए थे।