एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के प्रिंस चार्ल्स को कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमद बिन जसीम बिन जबर अल थानी से उनकी संस्था के लिए दान में नकद $3.2 मिलियन मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, नकदी एक बार सूटकेस में जबकि दूसरी बार शॉपिंग बैग में दी गई। प्रिंस के कार्यालय के अनुसार, दान सही ढंग से लिया गया था।