यूके के यात्रियों को भारत आने पर 10 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से होना होगा क्वारंटीन
भारत ने शुक्रवार को कहा कि यूके के यात्रियों को भारत आने पर 10 दिन क्वारंटीन होना होगा भले ही उनकी कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो। यह फैसला कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके भारतीयों के लिए यूके में 'भेदभावपूर्ण' क्वारंटीन नियमों पर भारत द्वारा 'जैसे को तैसा' कार्रवाई की बात करने के बाद आया है।