यूके के सम्राट चार्ल्स-III ने दिया अपना पहला भाषण, कहा- मेरी मां एक प्रेरणा थीं

यूके के सम्राट चार्ल्स-III ने शुक्रवार को अपने पहले सार्वजनिक भाषण में अपनी मां महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय को श्रद्धांजलि दी और कहा, "मेरी प्रिय मां एक प्रेरणा और मेरे व मेरे परिवार के लिए एक उदाहरण थीं।" उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि उनके निधन से कई लोग दुखी हैं...अपनी नई ज़िम्मेदारियां लेने पर मेरा जीवन भी बदल जाएगा।"