यूके को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल कैश टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार $854.7 बिलियन हो गया जिससे यह यूके ($816 बिलियन) को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने 2021 के आखिरी तीन महीनों में यूके को पीछे छोड़ा।