रूसी नागर विमानन प्राधिकरण ने ब्रिटिश फ्लाइट्स के उसके हवाई अड्डों पर उतरने और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यूके ने रूसी नैशनल एयरलाइन 'एरोफ्लोट' पर प्रतिबंध लगाया था। इसको लेकर यूके के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, "यह उनकी जैसे-को-तैसा वाली प्रतिक्रिया है।"