यूके ने 5 प्रमुख रूसी बैंकों पर लगाए प्रतिबंध, पुतिन के 3 सहयोगियों की संपत्ति की ज़ब्त

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के 2 पृथक इलाकों में सैनिक भेजने के आदेश के बाद यूके ने 5 प्रमुख रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाने और पुतिन के 3 सहयोगियों की संपत्ति ज़ब्त करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इन व्यक्तियों की नेटवर्थ काफी अधिक है और यूके स्थित उनकी संपत्ति ज़ब्त की जाएगी।