यूके में कोविड-19 संक्रमण के 9 नए लक्षण उभरकर सामने आए हैं। ये लक्षण 'ठीक से सांस न ले पाना', 'थकान', 'शरीर दर्द', 'सिर दर्द', 'गले में दर्द रहना', 'बंद नाक या नाक बहना', 'डायरिया', 'भूख ना लगना' और 'कमज़ोरी महसूस करना' हैं। यूके ने पहले इस बीमारी के लक्षण 'बुखार', 'कफ', और 'सूंघने/स्वाद आने की शक्ति खोना' बताए थे।