यूके ने की रूस के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंधों की घोषणा, रूसी बैंकों पर लगाया बैन

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूके ने रूस के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। यूके की वित्त प्रणाली से रूसी बैंकों को प्रतिबंधित किया जाएगा और रूसी कंपनियों पर यूके में फंड्स जुटाने पर बैन लगेगा। बकौल यूके, देश में कुछ बड़े रूसी बैंकों की सभी परिसंपत्तियों को फ्रीज़ किया जाएगा।