यूके में 24 घंटों में ओमीक्रॉन के 12,133 मामले आए सामने; देश में कुल केस बढ़कर हुए 37,101

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 12,133 नए मामले सामने आए जिससे देश में इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,101 हो गई है। वहीं, इस दौरान कोविड-19 के 82,886 नए मामले मिले। इससे पहले शनिवार को यूके में कोविड-19 के 90,418 नए मामले सामने आए थे।