यूके में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 93,045 नए मामले सामने आए हैं जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक का सर्वाधिक एकदिनी आंकड़ा है। यूके में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड नए दैनिक मामले रिपोर्ट हुए। इससे पहले, यूके में गुरुवार को कोविड-19 के 88,376 जबकि बुधवार को 78,610 केस रिपोर्ट हुए थे।