यूके में महंगाई दर जून में 15 माह के निचले स्तर 7.9% पर रही

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जून 2023 में यूके की खुदरा महंगाई दर 15 महीने के निचले स्तर 7.9% पर रही। महंगाई दर में कमी आने के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड पर आगामी महीनों में ब्याज दर को और बढ़ाने का दबाव कम होगा। गौरतलब है कि मई 2023 में यूके में खुदरा महंगाई दर 8.7% रही थी।