inshorts

यूके में विदेशी विद्यार्थियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर रहे पीएम सुनक: बीबीसी

बीबीसी के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक देश में विदेशी छात्रों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। यूके में नेट माइग्रेशन के 5,04,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद यह रिपोर्ट आई है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ये प्रतिबंध 'लो-क्वॉलिटी' कोर्स के लिए यूके आने वाले विद्यार्थियों पर लग सकते हैं।