यूके में शो के दौरान भारतीय मूल की पत्रकार ने चिल्लाकर कहा 'भारत को कोहिनूर वापस करो'
यूके के एक ब्रिटिश न्यूज़ चैनल के शो में कोहिनूर हीरे को वापस भारत भेजने को लेकर भारतीय मूल की पत्रकार नरिंदर कौर ब्रॉडकास्टर एम्मा वेब से बहस करती नज़र आईं। शो के बीच कौर ने एम्मा पर चिल्लाकर कहा, "आप इतिहास नहीं जानती हैं।" उन्होंने कहा, "यह उपनिवेशवाद और रक्तपात को दर्शाता है...इसे (कोहिनूर) भारत को वापस करो।"